शेयर बाजार क्या है

आसान शब्दों में समझें तो एक ऐसा बाजार  जहां पर चीजों को खरीदा और बेचा जाता है ठीक इसी प्रकार शेयर मार्केट भी एक ऐसी जगह है जहां पर ढ़ेर सारी कंपनियां लिस्ट होती हैं |  

उन सभी कंपनियों द्वारा अलग - अलग दामों के शेयर जारी किये जाते है |कंपनियों द्वारा जारी शेयर पब्लिक द्वारा खरीदे या खरीद कर बेचे जाते है| 

अगर शेयर का भाव बढ़ जाता है तो मुनाफा होता है | पर वहीं दूसरी ओर अगर शेयर का भाव घट जाता है तो उसे बेचने पर नुकसान भी हो सकता है|जितना बाजार में सप्लाई और डिमांड होता है उसी प्रकार बाजार का भाव काम या ज्यादा होता रहता है|

सलाहकारों का मानना है की शेयर मार्केट में लम्बे समय तक पैसा जमा करने पर रिस्क कम हो जाता है और मुनाफे के चांस बढ़ जाते है| भारत में दो एक्सचेंज NSE ( National Stock Exchange) & BSE ( Bombay Stock Exchange) जिसमे सारी कंपनिया लिस्ट होती हैं | NSE & BSE के द्वारा ही शेयर खरीदे या बेचे जाते हैं| जिसे शेयर मार्केट कहते हैं|

 हमारे लेख में बने रहने के लिए धन्यवाद दोस्तों|आगे भी आपको शेयर मार्केट से जुड़ी रोचक जानकरी मिलती रहेगी